हापुड़ में पुरानी दुश्मनी में फिर बरसीं गोलियां, तीन घायल; गांव पहुंचे मेरठ रेंज के DIG ने दिए सख्त निर्देश
हापुड़ में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में फायरिंग से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मेरठ ...और पढ़ें

दीवार की आड़ लेकर फायरिंग करता शख्स।
HighLights
पुरानी रंजिश के चलते हापुड़ में हुई फायरिंग।
फायरिंग की घटना में तीन लोग हुए घायल।
मेरठ रेंज के डीआईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।
केशव त्यागी, हापुड़। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। झगड़े और फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ रेंज के डीआईजी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। डीआईजी ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को विवाद की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
