विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह: 4.5 घंटे देरी से पहुंची गोरखपुर, यात्री रहे परेशान

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:30 AM (IST)

कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट बम की सूचना के बाद चार घंटे 26 मिनट देरी से पहुंची। ...और पढ़ें

गोरखपुर एयरपोर्ट। जागरण

गोरखपुर एयरपोर्ट। जागरण

HighLights

  1. कोलकाता-गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट बम सूचना पर लेट हुई।

  2. फ्लाइट चार घंटे 26 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंची।

  3. बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी साढ़े चार घंटे लेट हुई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कोलकाता में फ्लाइट के अंदर बम होने की सूचना के बाद इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट शुक्रवार को चार घंटे 26 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके बाद गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए भी विमान ने करीब चार घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो की फ्लाइट का कोलकाता से शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। बम की सूचना के बाद विमान को कोलकाता में ही रोककर जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी और रात 9:46 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद रात 10:30 बजे उड़ान भरी गई।

यात्रियों का कहना था कि वे निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचकर जांच की प्रक्रिया पूरी कर अंदर बैठे थे। विमान के समय पर नहीं आने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर बैठे रहे। यात्रियों के साथ पहुंचे स्वजन भी बाहर इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में वारंट लेकर डाॅ. अय्यूब के अस्पताल पहुंची पुलिस, देर रात तक करती रही इंतजार

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 233 गांवों के लिए राहत, दो साल बाद GDA के विस्तारित क्षेत्रों में नक्शा पास करने को हरी झंडी