विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में वारंट लेकर डाॅ. अय्यूब के अस्पताल पहुंची पुलिस, देर रात तक करती रही इंतजार

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:24 AM (IST)

पुलिस शुक्रवार देर रात पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के गोरखपुर स्थित अस्पताल पहुंची, जहां एनआई एक्ट ...और पढ़ें

जोहरा हास्पिटल पहुंची थी बड़हलगंज थाने की पुलिस टीम। जागरण

जोहरा हास्पिटल पहुंची थी बड़हलगंज थाने की पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. पुलिस डॉ. अय्यूब के अस्पताल वारंट तामील कराने पहुंची।

  2. कर्मचारियों ने ऑपरेशन का हवाला देकर मुलाकात नहीं होने दी।

  3. पुलिस पर रैली रोकने का दबाव बनाने का आरोप।

संवाद सूत्र, बड़हलगंज, (गोरखपुर)। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहम्मद अय्यूब की तलाश में बड़हलगंज पुलिस शुक्रवार देर रात उनके अस्पताल व आवास पर पहुंची। पुलिस टीम ने कालेज रोड स्थित जोहरा हास्पिटल पहुंचकर डा. अय्यूब के बारे में जानकारी ली। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि वह आपरेशन कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस की रात 11:45 बजे तक मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस की टीम बैठकर इंतजार की।

कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डा. अय्यूब के विरुद्ध एनआइ एक्ट के एक मामले में वारंट जारी हुआ है। वह पुलिस को नहीं मिल रहे थे। शुक्रवार को उनके अस्पताल में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम वारंट के संबंध में कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

उधर, शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे अचानक पुलिस टीम के अस्पताल पहुंचने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। पुलिस ने डा. अय्यूब के संबंध में जानकारी लेने के साथ उनसे मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उनके आपरेशन में व्यस्त होने की जानकारी दी। इधर, जिले में हाल में एक पुलिसकर्मी द्वारा बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

इस प्रकरण को लेकर डा. अय्यूब ने शनिवार को सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ से रैली निकालने की योजना है। आरोप है कि रैली की सूचना के बाद पुलिस अचानक हरकत में आई और पुराने मामले में वारंट लेकर उनके अस्पताल और आवास पर पहुंची। सूत्रों की माने तो पुलिस वारंट के बहाने डा. अय्यूब पर रैली न निकालने का दबाव बनाने पहुंची।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 233 गांवों के लिए राहत, दो साल बाद GDA के विस्तारित क्षेत्रों में नक्शा पास करने को हरी झंडी

रैली का आयोजन निरस्त करने पर पुलिस वापस लौट जाती, अगर वह रैली निरस्त नहीं करते तो पुलिस उन्हें वारंट के तहत गिरफ्तार करती। हालांकि कार्रवाई और कार्यक्रम से कोई संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की तरफ से नहीं की गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम डा. अय्यूब से मुलाकात के लिए मौजूद थी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सपा नेता डक्कू पर हत्या के प्रयास और छेड़खानी का आरोप, पुलिस लेगी रिमांड