गोरखपुर रूट की 16 ट्रेनों का बदला समय, यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने के कार्य के कारण 16 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में पुनर्निर्धारित या नियंत्रित ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर कैंट-छपरा खंड पर सिग्नल कार्य जारी है।
नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण 16 ट्रेनें प्रभावित होंगी।
कई ट्रेनें पुनर्निर्धारित या रास्ते में नियंत्रित होंगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण खण्ड पर नूनखार-भटनी-भाटपार रानी स्टेशनों के मध्य आटोमेटिक सिग्नल लगाने का कार्य चल रहा है। नानइंटरलाकिंग के चलते विभिन्न तिथियों में इंटरसिटी समेत 16 ट्रेनें पुनर्निर्धारित व नियंत्रित होकर चलेंगी। दो ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
- 06 सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 07 सितंबर को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस बनारस से 150 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 07 सितंबर को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 07 सितंबर को चलने वाली 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 06 सितंबर को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 07 सितंबर को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 06 सितंबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट एवं लखनऊ मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित रहेगी।
- 06 सितंबर को चलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस उत्तर रेलवे में 45 मिनट एवं लखनऊ मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।
- 05 सितंबर को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट एवं वाराणसी मंडल पर 75 मिनट नियंत्रित होगी।
- 04 सितंबर को चलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 90 मिनट एवं वाराणसी मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित होगी।
- 06 सितंबर को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 45 मिनट एवं वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित होगी।
- 07 सितंबर को चलने वाली 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 25 मिनट एवं वाराणसी मंडल पर 25 मिनट नियंत्रित होगी।
- 06 एवं 07 सितंबर को 55124 बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर सलेमपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 06 एवं 07 सितंबर को 55129 भटनी-बरहज बाजार सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर सलेमपुर से चलेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गरीब रथ लेट हुई तो रेल लाइन पर उतर गए यात्री, जमकर किया हंगामा
