विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में जमीन कब्जे पर बड़ा एक्शन: सपा नेता डक्कू हिरासत में, वीडियो वायरल होते ही महानगर अध्यक्ष फरार

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:42 PM (IST)

गोरखपुर के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे के विवाद में सपा नेता जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सपा नेता जफर अमीन डक्कू जमीन विवाद में हिरासत में।

  2. खोखर टोला में जमीन कब्जे के प्रयास का वीडियो वायरल।

  3. सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राजघाट के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रात में पुलिस सक्रिय हुई। राजघाट थाना पुलिस ने आरोपितों की तलाश में रातभर उनके संभावित ठिकानों और घरों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मामले में सपा नेताओं के खिलाफ धमकी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, सपा महानगर अध्यक्ष अभी फरार हैं।

मंगलवार को जफर अमीन डक्कू अपने सहयोगियों के साथ पिकअप लेकर खोखर टोला स्थित विवादित जमीन पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां लगे टीनशेड और पाइप हटाने का प्रयास किया। इसका महिलाओं ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद नोकझोंक हुई। इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। राजघाट पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया गया। पुलिस फरार सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश में भी दबिश दे रही है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी है। फरार आरोपितों की तलाश चल रही है।

यह भी पढ़ें- घर लौटीं बकरियां, गायब रहा सोनू... अगले दिन तालाब में तैरती मिली लाश; गोरखपुर में सनसनी

जमीन अपने नाम होने का दावा :
जफर अमीन डक्कू की ओर से कहा गया है कि विवादित जमीन उनके नाम है और इसके दस्तावेज उनके पास हैं। उनका दावा है कि जमीन के एक हिस्से में कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। इसी हिस्से से मिट्टी और अन्य सामान हटाने के लिए वह अपने लोगों के साथ पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के जैतपुर पर मंडराया सरयू का कहर, गांव की दहलीज तक पहुंची नदी; दहशत में ग्रामीण

दूसरा पक्ष सरकारी जमीन होने का कर रहा दावा :
वहीं दूसरे पक्ष की आयशा खातून का आरोप है कि जमीन सरकारी है और गलत तरीके से उसकी रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया है। स्थानीय पुलिस की मदद से जमीन कब्जाने का प्रयास चल रहा है