विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर लौटीं बकरियां, गायब रहा सोनू... अगले दिन तालाब में तैरती मिली लाश; गोरखपुर में सनसनी

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:32 PM (IST)

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में बकरी चराने गए एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

चिलुआताल थाना क्षेत्र चिउटहा गांव का रहने वाला था सोनू। जागरण

चिलुआताल थाना क्षेत्र चिउटहा गांव का रहने वाला था सोनू। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में बकरी चराने गए युवक का शव मिला।

  2. तालाब में उतराता मिला सोनू कुमार का शव।

  3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। बकरी चराने के लिए निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव का है। युवक की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मृतक की पहचान चिउटहा निवासी सोनू कुमार पुत्र रामअचल के रूप में हुई। पिता रामअचल के अनुसार सोनू मंगलवार दोपहर बकरी चराने के लिए निकला था। कुछ समय बाद बकरियां घर पहुंच गई, लेकिन सोनू का पता नहीं चला। खोजबीन करने के बाद देर शाम उसका कपड़ा और चप्पल तालाब किनारे मिला। डूबने की आशंका में तालाब में खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के जैतपुर पर मंडराया सरयू का कहर, गांव की दहलीज तक पहुंची नदी; दहशत में ग्रामीण

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 13 साल का इलाज, फिर एक रात में 'दिमाग' दिखा गए 4 युवक; आश्रय गृह से गायब होने की पूरी इनसाइड स्टोरी

ग्रामीणों के अनुसार सोनू मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ रहता था। सोनू दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सुदर्शन विवाहित है। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें पढ़ाई कर रही हैं। मां इंद्रावती देवी गृहिणी हैं। सोनू की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।