गोरखपुर के लालडिग्गी, नौसढ़ और शाहपुर समेत कई इलाकों में आज बत्ती गुल, जानें अपने एरिया की टाइमिंग
गोरखपुर में छह लेन सड़क चौड़ीकरण और लाइन अनुरक्षण कार्य के कारण गुरुवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सड़क चौड़ीकरण और लाइन अनुरक्षण कार्य के कारण कटौती।
लालडिग्गी, नौसढ़, शाहपुर, राप्तीनगर जैसे क्षेत्र प्रभावित।
सुबह 9/11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छह लेन सड़क चौड़ीकरण के कारण लालडिग्गी उपकेंद्र और नौसढ़ फीडर गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेंगे। शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कालेज की 33 हजार वोल्ट की लाइन के अनुरक्षण कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक लाइन बंद रहेगी। हालांकि भटहट की तरफ से बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़ा असुरन फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा फेज तीन, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम व दूरदर्शन फीडर, रानीपुर व तारामंडल उपकेंद्र, पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़ा पादरी बाजार, जंगल धूषण व न्यू फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा मोती पोखरा फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान फेज चार व कृष्णा नगर फीडर भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बड़े भाई को फोन करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, 6 महीने पहले हुई थी शादी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जमीन कब्जे पर बड़ा एक्शन: सपा नेता डक्कू हिरासत में, वीडियो वायरल होते ही महानगर अध्यक्ष फरार
