विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बड़े भाई को फोन करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:36 PM (IST)

गोरखपुर के खोराबार में 23 वर्षीय मनीष राजभर ने बड़े भाई को फोन कर फांसी लगा ली। छह माह पहले ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गोरखपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

  2. आत्महत्या से पहले बड़े भाई को फोन किया था।

  3. छह माह पहले हुई थी मनीष की शादी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एक युवक ने पंखे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने बड़े भाई नीतीश राजभर को फोन कर कहा था कि वह जान देने जा रहा है। भाई की सूचना पर ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो मनीष कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीण उसे नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह घटना खोराबार थाना के सूबा बाजार की है। बुधवार अपराह्न तीन बजे सूबा बाजार निवासी 23 वर्षीय मनीष राजभर ने बड़े भाई नीतीश को फोन किया था। उसने कहा कि वह जान देने जा रहा है। नीतीश ने तत्काल गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मनीष के घर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला।

पीएचसी प्रभारी खोराबार डॉ. ओबैदुल हक ने बताया कि मनीष को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। मनीष दो भाइयों में छोटा था। दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। वह आटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। छह माह पहले ही मनीष की शादी हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी वंदना मायके में है।

मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी। पत्नी को घटना की सूचना दे दी गई है। लेकिन, अभी तक वह नहीं पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जमीन कब्जे पर बड़ा एक्शन: सपा नेता डक्कू हिरासत में, वीडियो वायरल होते ही महानगर अध्यक्ष फरार