गोरखपुर में सपा नेता डक्कू पर हत्या के प्रयास और छेड़खानी का आरोप, पुलिस लेगी रिमांड
सपा नेता जफर अमीन डक्कू की मुश्किलें बढ़ गई हैं, राजघाट पुलिस ने जमीन विवाद मामले में उन पर हत्या ...और पढ़ें

सपा नेता जफर अमीन डक्कू की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
सपा नेता जफर अमीन डक्कू पर हत्या के प्रयास का आरोप।
जमीन विवाद में छेड़खानी की धाराएं भी जोड़ी गईं।
राजघाट पुलिस डक्कू को रिमांड पर लेने की तैयारी में।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जमीन पर कब्जे के विवाद में गिरफ्तार सपा नेता जफर अमीन डक्कू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजघाट पुलिस ने उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ा दी हैं। अब शनिवार को इन धाराओं में न्यायालय से रिमांड लेने की तैयारी है। मामले में नामजद सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।
मंगलवार को खोखरटोला में डीह की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमीन पर लगे टीनशेड और पाइप हटाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
खोखरटोला निवासी महिला की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने डक्कू को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया था। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर विवेचना में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाई गईं।
यह भी पढ़ें- कोलकाता से गोरखपुर जा रहे विमान के शौचालय में मिली चिट्ठी से बम की दहशत, शौचालय में मिला धमकी भरा नोट
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर 5.08 करोड़ की चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; बिहार से पंजाब जा रहे थे स्मगलर
धाराएं बढ़ाने से पहले पुलिस ने पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज कराया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शनिवार को बढ़ाई गई दोनों धाराओं में न्यायालय में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
