गोरखपुर में स्कूल बना अखाड़ा, बेटी को लेट होने पर मिली सजा तो पिता ने प्रधानाध्यापक को पीटा
गोरखपुर के गोला स्थित एक विद्यालय में छात्रा को देर से पहुंचने पर दंडित करने से नाराज पिता ने प्रधानाध्यापक ...और पढ़ें

AI Image
HighLights
छात्रा को देर से आने पर दंडित किया गया।
नाराज पिता ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक को पीटा।
पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, गोला, (गोरखपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे में छात्रा को देर से पहुंचने पर दंडित करने से नाराज उसके पिता ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक पीट दिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गोला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रार्थना सभा में देर से पहुंचने वाले सभी छात्रों को दंडित किया गया था। इसी दौरान कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका के पिता दिलीप कुमार विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक के कार्यालय में उनसे विवाद करने लगे।
कहासुनी के बाद दिलीप कुमार ने उनके साथ मारपीट की और टी-शर्ट फाड़ दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
