विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेंटो, ट्रेनों का संचालन एक घंटा ठप

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:43 AM (IST)

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का ओएचई पेंटो टूट गया, जिससे ट्रेन संचालन लगभग ...और पढ़ें

गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेन्टो। जागरण

गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेन्टो। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का ओएचई पेंटो टूटा।

  2. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन एक घंटे बाधित रहा।

  3. कई प्रमुख ट्रेनें ढाई घंटे तक विलंबित हुईं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात 09:30 बजे के आसपास ओल्ड वाशिंग पिट से प्लेटफार्म पर आ रही 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का ओवर हेड इक्यूपमेंट (ओएचई) का पेंटो (ओएचई में लगने वाला उपकरण) अचानक टूट गया।

इसके चलते स्टेशन यार्ड में जो गाड़ियां जहां थीं वहीं ठहर गईं। कैंट की तरफ ट्रेनों का संचालन लगभग एक एक घंटा ठप रहा। कई गाडियां विलंबित हुईं। छपरा-आनंदनविहार अमृत भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर ढाई घंटा खडी रही। 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस भी दो घंटा विलंबित हुई। यात्री परेशान रहे। ओएचई का पेंटो सही हुई तो ट्रेनाें का संचालन सामान्य हुआ।

जानकाराें के अनुसार, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस रोज की भांति वाशिंग पिट से सफाई-धुलाई के बाद प्लेटफार्म पर लगने के लिए आ रही थी। मेन लाइन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, ओएचई का पेंटो टूट गया। पेंटो टूटने से बिजली की सपलाई बंद हो गई। इसके साथ ही ट्रेन भी खडी हो गई। यार्ड की अन्य ट्रेनाें का संचालन भी रुक गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के लालडिग्गी, नौसढ़ और शाहपुर समेत कई इलाकों में आज बत्ती गुल, जानें अपने एरिया की टाइमिंग

कंट्रोल से सूचना मिलते ही संबंधित इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरों ने पिंटो को दुरुस्त किया तो स्टेशन प्रबंधन ने राहत की सांस ली।रात 10:30 बजे के आसपास गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर नौ पर लगी तो अनय ट्रेनों का भी संचालन प्रारंभ हुआ। यह ट्रेन सवा घंटा लेट से गोरखपुर से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- डोमिनगढ़ से छपिया तक 'डिजिटल कवच': अब एक ही पटरी पर आ भी जाएं ट्रेनें, तो नहीं होगी टक्कर