विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:43 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 12:27 PM (IST)

यह बस 66 यात्रियों को ले जा सकती है और इसका किराया साधारण बस से थोड़ा अधिक है, जबकि तीन और डबल डेकर बसों का प्रस्ताव भेजा गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर-कसया मार्ग पर पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस शुरू।

  2. पर्यटन को बढ़ावा, आमजन का आवागमन होगा सुगम।

  3. 66 यात्री क्षमता, किराया साधारण बस से थोड़ा अधिक।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का संचालन आरंभ हो गया है। यह बस गोरखपुर-कसया मार्ग पर चलने लगी है। हालांकि, अभी बस का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जल्द ही बस निर्धारित समय सारिणी घोषित कर दी जाएगी। गोरखपुर-कसया रूट पर बस के चलने से पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही, कम खर्चे में आमजन का आवागमन भी आसान होगा। पर्यावरण भी संरक्षित होगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि सुविधा संपन्न डबल डेकर बस में 66 लोग यात्रा कर रहे हैं। किराया साधारण बस सेवा से छह प्रतिशत अधिक लग रहा है। अन्य इलेक्ट्रिक व एसी बसों से किराया कम है।

आने वाले दिनाें में गोरखपुर परिक्षेत्र में एसी इलेक्ट्रिक के अलावा डबल डेकर बसें भी चलायी जाएंगी। तीन और एसी डबल डेकर बस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिन्हें अन्य रूटों पर संचालित किया जाएगा।

double dacer bus small

डबल डेकर बस। जागरण

लोगों की यात्रा और सुगम होगी, लोगों की यात्रा और होगी सुगम

दरअसल, पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम (रोडवेज) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अहम कदम उठाया है। गोरखपुर डिपो से अयोध्या, वाराणसी, तमकुहीराज, सलेमपुर और सोनौली आदि रूटों पर पहले से ही 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही हैं। यह सभी बसें शेड्यूल के आधार पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- कप्तान साहब! 'मुन्ना' को वापस दिला दीजिए, मैनपुरी में लापता भैंसा के लिए गांव वालों ने एसपी से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में पलटा नेपाल जा रहा टैंकर, गैस रिसाव से मची खलबली; रास्ता बंद

गोरखपुर-कसया रूट पर शुरू हुई सेवा, जल्द घोषित कर दी जाएगी समय सारिणी

शासन ने नगरीय क्षेत्र के लिए भी 150 सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी दे दी है। महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चलाई जा रही हैं।