'मुन्ना' चोरी हो गया है, साहब उसे तलाश दो! एक अनोखे भैंसे के लिए मैनपुरी SP के पास पहुंचा पूरा गांव
Mainpuri News: मैनपुरी में ग्रामीणों ने अपने लापता भैंसे 'मुन्ना' की बरामदगी के लिए एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई ...और पढ़ें

Mainpuri News:
HighLights
ग्रामीणों ने लापता भैंसे मुन्ना की बरामदगी के लिए एसपी से शिकायत की।
चंदे से खरीदे गए भैंसे को नशीला पदार्थ खिलाकर बेचने का आरोप।
तीन दिन में वापसी न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। Mainpuri News: तीन दिन से लापता हुआ भैंसा मुन्ना की बरामदगी के लिए ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर मुन्ना की सकुशल बरामदगी की मांग की है। लापता भैंसा को ग्रामीणों ने तीन साल पहले चंदा करके खरीदा था। ग्रामीणों ने 1.20 लाख रुपये में बेचने का भी आरोप लगाया है।
राजेंद्र सिंह तीन साल पहले ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर हरियाणा के रोहतक से एक भैंसा खरीदकर लाए थे। ग्रामीणों ने उसका नाम मुन्ना रखा। कुछ दिनों तक राजेंद्र ने उसे अपने यहां रखने के बाद गांव में खुला छोड़ दिया था।
चंदे से खरीदकर लाए थे, 1.20 लाख रुपये में बेचने का लगाया गया है आरोप
गत दो सितंबर को पड़ोस के गांव के अराजकतत्वों ने चारे में मुन्ना को नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने के बाद उसे 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। तब से मुन्ना लापता है। काफी तलाशने के बाद भी मुन्ना का पता नहीं चला।
एसपी कार्यालय पहुंचे गांव वाले
सोमवार को ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग है। इस दौरान ग्रामीण और दूसरे गांव के लोगों के बीच वार्ता हुई तो उन्होंने तीन दिन के अंदर मुन्ना को सकुशल वापस कराने की बात की। ग्रामीणों का कहना है कि यहि मुन्ना बुधवार तक सकुशल वापस नहीं आया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
