विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में पलटा नेपाल जा रहा टैंकर, गैस रिसाव से मची खलबली; रास्ता बंद

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM (IST)

मैनपुरी में मथुरा से नेपाल जा रहा गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया। हादसे ...और पढ़ें

HighLights

  1. मथुरा से नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा

  2. मैनपुरी के हिमायूंपुर में गैस रिसाव से हड़कंप

  3. पुलिस ने मार्ग बंद कर राहत कार्य शुरू किया

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मथुरा रिफाइनरी से एक हजार किलो गैस लेकर नेपाल जा रहा टैंकर मंगलवार सुबह दन्नाहार क्षेत्र के शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर हिमायूंपुर के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटने के कारण वाल्व क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस का रिसाव होने लगा। इस पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और दमकल की टीम ने एक किमी तक वाहनों का आवागमन बाधित कराकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार की रात 12:30 बजे मथुरा रिफाइनरी से एक कैप्सूल टैंकर एक हजार किलो गैस लेकर नेपाल के लिए निकला था।

मथुरा से नेपाल जाते समय हुआ हादसा

मंगलवार की सुबह जब टैंकर शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर दन्नाहार क्षेत्र में गांव हिमायूंपुर के निकट पहुंचा। तभी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस का रिसाव होने लगा।

mathura tankar small

टीम ने रास्ता किया बंद।

पुलिस ने मार्ग पर आवागमन कराया बंद, दमकल की टीम राहत कार्य में जुटी

बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों, राहगीरों एवं वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दन्नाहार इंस्पेक्टर शत्रुंजय कुमार सिंह दमकल विभाग की दो टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने करीब एक किमी एरिया में बैरिकेडिंग कराकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित करा दिया है। जानकारी पाकर एचपी गैस कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में रामलला की श्रृंगार आरती में नया आकर्षण, कृष्णजन्मोत्सव से बदली व्यवस्था

दन्नाहार इंस्पेक्टर ने बताया कि टैंकर पलटने के कारण वॉल्व क्षतिग्रस्त होने से मामूली रूप से गैस का भी रिसाव शुरू हो गया है। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। दूसरे टैंकर को बुलाकर गैस पलटवाने का काम शुरू कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद