विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर गुंबद हादसे में कुत्ते ने बचाई युवक की जान, वज्रपात से ढहा गुंबद

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:11 PM (IST)

गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद ढह गया। इस हादसे में एक ...और पढ़ें

आलोक मिश्रा, निवासी कृष्णनगर। जागरण

आलोक मिश्रा, निवासी कृष्णनगर। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में आकाशीय बिजली से गुंबद ढहा।

  2. कुत्ते ने युवक की जान बचाई, चमत्कारिक बचाव।

  3. अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे आलोक।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान एक कुत्ते की वजह से बच गई।

राप्तीनगर निवासी आलोक अपनी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट पहुंचे थे। हादसे से ठीक पहले एक कुत्ता आकर उनके पास बैठ गया। उसे भगाने के लिए वह उठे और दौड़े, जिससे उनकी जगह बदल गई। इसी बीच गुंबद ढह गया और आलोक बाल-बाल बच गए।

आलोक ने बताया कि वह मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट आए थे। वह अधिवक्ता और संजय सिंह के साथ बैठे थे। तभी एक कुत्ता आकर उनके पास बैठ गया। उसे भगाने के लिए वह उठे और दौड़े। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और गुंबद ढह गया।

आलोक ने कहा- "जिस कुत्ते को भगाने दौड़ा, उसी ने मेरी जान बचाई। अगर वह नहीं आया होता तो मैं अपनी जगह से नहीं उठता और मलबे में दब जाता। यह घटना जीवन भर नहीं भूलूंगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से ढहा गुंबद, दो लोगों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जहां सांसद रविकिशन ने कहा था 'सीधे स्वर्ग जइबा', वहीं गिरा गुंबद