Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में रोडरेज में पुलिसकर्मी पर हमला, दबंगों ने सिर-चेहरे किया लहूलुहान; सड़क पर बेहोश होकर गिरा सिपाही

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:40 AM (IST)

    गाजियाबाद के कविनगर में रोडरेज के चलते यूपी पुलिस के एक सिपाही पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। सिपाही को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर द ...और पढ़ें

    कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर पहले सिपाही से गाली-गलौज की गई और फिर साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों पीटा गया। एआई इमेज

    कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर पहले सिपाही से गाली-गलौज की गई और फिर साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों पीटा गया। एआई इमेज

    HighLights

    1. सिपाही सचिन गौतम पर रोडरेज में हमला।

    2. लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया।

    3. शैली चौधरी समेत 10-15 पर FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रोडरेज को लेकर कार सवार लोगों ने यूपी पुलिस के सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप है कि कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर पहले सिपाही से गाली-गलौज की गई और फिर साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों व से उसके सिर, चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लगातार वार किए गए। सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    कार में कोई टक्कर अथवा खरोंच नहीं मिली

    कृष्णा एन्क्लेव गोविंदपुरम निवासी रजत गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई सचिन गौतम यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। चार अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहा था।

    आरोप है कि पीपल वाली गली से आगे पहुंचने पर सामने से आ रही मारुति बलेनो अचानक रुक गई। कार चला रही शैली चौधरी ने सिपाही पर कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया। सिपाही ने कार का हाल देखा, लेकिन उसमें कोई टक्कर अथवा खरोंच नहीं मिली।

    फोन कर उपद्रवी साथियों को बुलाया

    आरोप है कि इसके बाद शैली चौधरी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद काले रंग की स्काॅर्पियो से चार-पांच लोग पहुंचे और सिपाही को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। करीब 10-15 मिनट तक लाठी-डंडों से पीटा गया।

    खबरें और भी

    आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल सिपाही को एमएमजी अस्पताल भेजा गया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर शैली चौधरी, हर्ष चौधरी समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ियों की बढ़ी संख्या, मोहन नगर, वजीराबाद रोड पर थमे वाहनों के पहिये; जाम से जूझे लोग

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोनी में दुकान की छत गिरने से तीन मजदूर दबे, दो सुरक्षित निकाले गए