Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में कांवड़ियों की बढ़ी संख्या, मोहन नगर, वजीराबाद रोड पर थमे वाहनों के पहिये; जाम से जूझे लोग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:39 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण मोहन नगर और वजीराबाद रोड पर भारी जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई, प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की संख्या बढ़ी।

    2. मोहन नगर और वजीराबाद रोड पर भारी यातायात जाम।

    3. पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए बल तैनात किया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद सोमवार को मोहन नगर और वजीराबाद रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। वजीराबाद रोड पर महज तीन किलो मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक समय लगा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र को जाम मुक्त कराना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

    कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़, झांकियों से सजी कांवड़ गाजियाबाद पहुंचने लगी। हिंडन पुल पार करने के बाद अर्थला, मोहन नगर चौराहे पर जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। उधर, वजीराबाद रोड पर भी कांवड़ यात्रा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दबाव बढ़ने पर लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते नजर आए

    करन गेट पुलिस चौकी से भोपुरा तिराहे तक का सफर पार करने में लोगों को काफी समय लगा। मुख्य रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते नजर आए। लोग मोहन कुटी, शालीमार गार्डन आदि कालोनियों से गुजर कर निकले। जिससे कालोनियों में भी जाम की स्थिति बन गई।

    जाम की स्थिति वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम से निपटने के इंतजाम किए हैं। एसीपी यातायात प्रथम सुचिता सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। सभी चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत, साथी घायल