गाजियाबाद के लोनी में दुकान की छत गिरने से तीन मजदूर दबे, दो सुरक्षित निकाले गए
गाजियाबाद के लोनी स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में एक दुकान की छत गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। बचाव दल ने दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबक ...और पढ़ें

लोनी में दुकान की छत गिरी, तीन मजदूर दबे, दो सुरक्षित बाहर।
HighLights
लोनी की गुलाब वाटिका कॉलोनी में दुकान की छत गिरी
हादसे में तीन मजदूर दबे, दो को सुरक्षित निकाला गया
तीसरे मजदूर को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में एक दुकान की गार्डर-पटिया से बनी दो छतें अचानक गिर गईं। इस हादसे में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दोनों मामूली रूप से घायल हैं, जबकि उनका तीसरा साथी अभी भी मलबे में फंसा हुआ है।

मलबा हटाने का काम जारी
घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फंसे मजदूर को जल्द से जल्द बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।