Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार से स्केटिंग करते गंगाजल लेकर गाजियाबाद पहुंचे भाई-बहन, दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:15 AM (IST)

    हरिद्वार से स्केटिंग करते हुए गंगाजल लेकर गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे 10 वर्षीय नंदिनी और 12 वर्षीय युग आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नंदिनी और युग हरिद्वार से स्केटिंग कर गाजियाबाद पहुंचे।

    2. दूधेश्वरनाथ मंदिर में गंगाजल अर्पित कर यात्रा पूरी की।

    3. एसीपी उपासना पांडेय ने उनके साहसिक प्रयास की सराहना की।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास उत्सव का माहौल है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

    इसी बीच हरिद्वार से स्केटिंग करते हुए पवित्र गंगाजल लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे 10 वर्षीय नंदिनी और 12 वर्षीय युग आकर्षण का केंद्र रहे। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पांडेय ने दोनों का स्वागत किया। एसीपी ने उनके साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    शास्त्रीनगर निवासी नंदिनी और युग भाई-बहन हैं। दोनों ने जनवरी में गाजियाबाद से अयोध्या तक युगल श्रेणी इनलाइन स्केटिंग में वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। अब दोनों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर स्केटिंग करते हुए गाजियाबाद तक की धार्मिक-साहसिक यात्रा पूरी की है।

    दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर पूरी की यात्रा

    गंगाजल लेकर दोनों दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की। वहीं मंगलवार को शिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरे परिसर में कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 550 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

    मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और जलाभिषेक कराने पर भी जोर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदायूं में कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन मंगलवार रात तक बढ़ा: 4 दिन से थमे वाहनों के पहिए, हरिद्वार बसें बैरंग लौटीं

    यह भी पढ़ें- अजगैवीनाथ धाम में अनूठी पहल: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, सीएम के निर्देश पर ऐतिहासिक स्वागत