Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजगैवीनाथ धाम में अनूठी पहल: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, सीएम के निर्देश पर ऐतिहासिक स्वागत

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    श्रावणी मेले के दौरान अजगैवीनाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई यह अनूठी पहल श्रद्धालुओं के सम ...और पढ़ें

    सावन की सोमवारी पर अजगैवीनाथ मंदिर, नमामि गंगे घाट व धांधी बेलारी तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

    सावन की सोमवारी पर अजगैवीनाथ मंदिर, नमामि गंगे घाट व धांधी बेलारी तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

    HighLights

    1. अजगैवीनाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा।

    2. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई यह ऐतिहासिक स्वागत पहल।

    3. श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता।

    संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान सावन की सोमवारी के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम से लेकर देवनगरी बैद्यनाथ धाम तक का पूरा इलाका शिवभक्ति के अनूठे रंग में रंग गया। गंगा तट से लेकर कच्चा कांवरिया पथ तक चारों तरफ सिर्फ केसरिया वस्त्रधारी कांवड़ियों का जनसैलाब दिखाई दे रहा है।

    इस वर्ष श्रावणी मेला एवं कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री सह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशेष निर्देश पर अजगैवीनाथ मंदिर, नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ चौक, कच्ची कांवरिया पथ और धांधी बेलारी में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर भव्य पुष्प वर्षा की गई।

    आसमान से बरसी पंखुड़ियां, गूंज उठा हर-हर महादेव का जयकारा

    जैसे ही पुष्प वर्षा करता हेलीकॉप्टर ऐतिहासिक अजगैवीनाथ मंदिर और नमामि गंगे घाट के ऊपर से गुजरा, पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। देश के कोने-कोने से जल भरने आए लाखों कांवड़िया और शिवभक्त अपने ऊपर आसमान से फूलों की बारिश होते देख खुशी से झूम उठे।

    कच्ची कांवरिया पथ पर नंगे पांव कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर और जयकारे लगाकर राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रावणी मेले के इतिहास में पहली बार इस तरह से कांवड़ियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु गदगद नजर आए।

    खबरें और भी

    Bhagalpur Shravani Mela Helicopter Flower Shower on Kanwariyas (1)

    आस्था और सम्मान को दर्शाने की अनूठी पहल: डीएम अलंकृता पांडे

    पुष्प वर्षा के इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

    जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि अजगैवीनाथ मंदिर और कांवरिया पथ पर हुई पुष्प वर्षा यह दर्शाती है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान के प्रति सरकार कितना प्रतिबद्ध है। यह शिवभक्तों के स्वागत और सम्मान की एक ऐतिहासिक व अनूठी पहल है।