Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानी पहुंचा नहीं, योजनाएं बढ़ती गईं! खोड़ा में 14 वार्डों की जल योजना आठ महीने से अधूरी, 20 और का DPR तैयार

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:25 AM (IST)

    खोड़ा में 14 वार्डों के लिए शुरू की गई पेयजल आपूर्ति योजना आठ महीने बाद भी अधूरी है, जिससे लोग पानी के लिए परेशान हैं। इस बीच, नगर पालिका ने 20 अन्य व ...और पढ़ें

    खोड़ा में पड़े पाइप। जागरण

    खोड़ा में पड़े पाइप। जागरण

    HighLights

    1. खोड़ा में 14 वार्डों की पेयजल योजना अधूरी।

    2. लोग पानी के लिए टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर।

    3. 20 अन्य वार्डों के लिए नई डीपीआर तैयार की गई।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबादा)। खोड़ा में पेयजल आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए एक के बाद एक योजनाएं बन रही हैं। इसके लिए अच्छी खासी धनराशि भी खर्च की जा रही है। पूरी चिंता और भाग-दौड़ के बीच समस्या को खत्म करने के दावे हैं लेकिन अभी तक पानी ही नहीं है।

    इस साल जनवरी में ही 14 वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की योजना शुरू की गई और कहा गया कि गर्मियों में लोगों को पानी मिलेगा। आठ महीने बीत गए हैं लेकिन कहीं बोरिंग तो कहीं पाइपलाइन डालकर छोड़ दी गई है।

    गजब यह है कि अधूरे काम के बीच अन्य 20 वार्ड में पेयजल के लिए नगर पालिका ने डीपीआर तैयार करा ली है।

    रफ्तार सुस्त, 20 वार्डों का डीपीआर तैयार 

    पेयजल के लिए चल रहे काम की रफ्तार काफी धीमी है। कई वार्डों में तो अभी तक बोरिंग के बाद पाइपलाइन पड़ी है। इतना ही नहीं 14 वार्डों का काम हुआ नहीं, नगर पालिका द्वारा 20 वार्डों की और डीपीआर तैयार करा दी गई है।

    योजना के तहत इन वार्डों में पेयजल पाइपलाइन, ट्यूबवेल और अंडरग्राउंड टैंक बनाया जाएगा। अवर अभियंता जलकल नवनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी 14 वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

    इसके बाद 20 वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए टेंडर कराकर काम कराया जाएगा। बता दें कि खोड़ा में पानी की सप्लाई न होने के कारण नगर पालिका परिषद द्वारा पानी के टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

    खबरें और भी

    वर्षा के कारण रुका काम 

    नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि कि वर्षा के कारण पेयजल आपूर्ति की योजना का काम रुक गया है। मानसून खत्म होने के बाद काम फिर से शुरू होगा।

    खोड़ा में योजना के तहत 14 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन, ट्यूबवेल और क्लीयर वाटर रिजर्वायर (सीडब्ल्यूआर) का काम चल रहा है। 34 वार्डों में जल्द पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि लोग पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नल जल योजना से अब हर घर को मिलेगा 8 घंटे पानी, PHED ने जारी किया नया शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- नदी जोड़ो योजना: 30 में से सिर्फ केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जारी, राज्यसभा में जल शक्ति राज्य मंत्री ने दी जानकारी

    तीन जगह बोरिंग की गई थीं। पेयजल आपूर्ति योजना के काम का शिलान्यास को कई महीने बीत गए हैं। अभी तक एक बोरिंग भी शुरू नहीं हो सकी है। बोरिंग कर उसके ऊपर पाइपलाइन रख छोड़ दी गई है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। लोग पानी के लिए परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

    -

    आरएस यादव, अध्यक्ष, मानव एकता कल्याण समिति

    पानी के लिए लोग परेशान हैं। इसके नाम पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन निवासियों को पानी अब तक नहीं मिला है। घरों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से होना चाहिए।

    -

    दीपक जोशी, अध्यक्ष, खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन

    करीब 50 करोड़ से वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने और सीडब्ल्यूआर का काम चल रहा है। बोरवेल से कुछ समय तक ही पानी की पूर्ति हो सकती है। स्थायी समाधान गंगाजल से ही हो सकता है।

    -

    सतीश कुमार गुप्ता, सभासद दल के नेता

    वर्षा के कारण पेयजल पाइपलाइन बिछाने और सीडब्ल्यूआर का काम रुका हुआ है। वर्षा के बाद जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।

    -

    अवनीश कुमार शुक्ल, अधिशासी अधिकारी