बिहार में नल जल योजना से अब हर घर को मिलेगा 8 घंटे पानी, PHED ने जारी किया नया शेड्यूल
PHED Bihar Water Supply Schedule: बिहार में 'हर घर नल का जल' योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3 की जगह 8 घंटे स्वच्छ पेयजल मिलेगा। लोक स्वास्थ्य ...और पढ़ें

अक्टूबर से मार्च तक सुबह 6 से 10 बजे तक आपूर्ति होगी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Nal Jal Yojana Water Supply: बिहार में 'हर घर नल का जल' योजना के बेहतर क्रियान्वयन और जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य में उपभोक्ताओं को कुल आठ घंटे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
नया जलापूर्ति शेड्यूल जारी
विभाग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार सुबह के समय तीन की जगह चार घंटे पानी मिलेगा। सितंबर तक सुबह 5 से 9 बजे और अक्टूबर से मार्च तक सुबह 6 से 10 बजे तक आपूर्ति होगी।
दोपहर और शाम का समय
इसके अलावा दोपहर में 1 से 2 बजे तक एक घंटे पानी मिलेगा। वहीं शाम के समय 4 से 7 बजे तक तीन घंटे जलापूर्ति की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
पंचायती राज से समझौता
जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजनाओं के बेहतर रखरखाव के लिए पीएचईडी और जल शक्ति मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और सहभागिता बढ़ाई जाएगी।
उपभोक्ताओं की होगी मैपिंग
जलापूर्ति प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए विभाग जल्द ही उपभोक्ताओं की जीआईएस मैपिंग कराएगा। इससे क्षेत्र में चल रहे अवैध कनेक्शनों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
पानी की चोरी पर लगाम
सर्वे में पाया गया है कि कुछ इलाकों में लोग मोटर लगाकर अवैध रूप से पानी खींच रहे हैं। इस गैरकानूनी गतिविधि को रोकने और सभी उपभोक्ताओं तक सुचारू पानी पहुँचाने के लिए यह सख्ती की जा रही है।