Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत, साथी घायल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:28 PM (IST)

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर एक स्कूटी सवार कांवड़िया चंदन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी करण गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

    इसी स्कूटी पर सवार थे चंदन व करन।

    इसी स्कूटी पर सवार थे चंदन व करन।

    HighLights

    1. भोजपुर में डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कांवड़िया की मौत।

    2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, चंदन की मृत्यु।

    3. घायल साथी करण अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

    जागरण संवाददाता, भोजपुर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के स्वजन को पुलिस ने सूचित कर दिया है। इस बार कांवड़ यात्रा में मोदीनगर सर्किल में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

    नई दिल्ली की शिवपुरी के 25 वर्षीय चंदन अपने साथी करन के साथ शनिवार रात हरिद्वार के लिए स्कूटी से निकले थे। चंदन स्कूटी चला रहे थे। जबकि करन पीछे बैठे थे। हरिद्वार के लिए वे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पर चढ़े। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही भोजपुर में पहुंचे और अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चंदन व करन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम व पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। करन को अस्पताल में भर्ती कर लिया। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद स्वजन को सूचित किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।

    अलग अलग हादसे में नौ कांवड़िया घायल

    मोदीनगर में दिल्ली मेरठ कांवड़ मार्ग पर अलग अलग जगहों पर शनिवार रात आठ कांवड़िया घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व शिविर में उनका उपचार कराया गया। घायल रवि, सोनू, प्रयांक, गौरव, सुमित, वरुण, वेदप्रकाश नोएडा व दिल्ली के बताए गए हैं। किसी कांवड़िया को गंभीर चोट नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर भीषण जाम, हाईवे पर रेंग रहे वाहन; तस्वीरों में NCR का हाल

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद वाले ध्यान दें! चौधरी मोड़ से घंटाघर नहीं जाएंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रूट