कांवड़ यात्रा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर भीषण जाम, हाईवे पर रेंग रहे वाहन; तस्वीरों में NCR का हाल
सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-एनसीआर में भीषण ट्रैफिक जाम देखा गया, जिससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन घंटों ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-नौ पर पांडव नगर के पास लगा जाम। फोटो- जागरण
HighLights
कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर लंबी कतारें।
कालिंदी कुंज-ओखला बैराज पर भी भारी ट्रैफिक।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कामकाजी दिन दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह दफ्तर जाने के समय (पीक आवर्स) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 सहित दिल्ली-एनसीआर की कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे रफ्तार पूरी तरह थम गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एनएच-9 पर 12 किलोमीटर लंबा जाम लगने से 15 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

कालिंदी कुंज-ओखला बैराज पर लगा जाम
दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा बुरा हाल देखने को मिला। दिल्ली के कालिंदी कुंज से नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते पर ओखला बैराज के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

इस रास्ते पर वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि गाड़ियां बंपर-टू-बंपर रेंगती नजर आईं। जाम के कारण नोएडा की ओर आने वाले हजारों वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे, जिससे ऑफिस जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।

वजीराबाद रोड पर लोनी गोल चक्कर के पास फ्लाईओवर पर लगा जाम।
नोएडा सेक्टर-15A के पास थमी दिल्ली जाने वाले वाहनों की रफ्तार
केवल नोएडा आने वाले ही नहीं, बल्कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। नोएडा सेक्टर 15-A के पास दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के चलते यहां गाड़ियां लंबे समय तक फंसी रहीं।
खबरें और भी
-1786343322189.webp)
NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का भी बुरा हाल
ट्रैफिक जाम का यह असर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में भी देखने को मिला। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पांडव नगर के पास इन दोनों ही प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गई।

इस एक्सप्रेसवे पर जहां सामान्य दिनों में गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं, वहां वाहन चालकों को चींटी की चाल से आगे बढ़ना पड़ा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DME पर 11 अगस्त तक पाबंदी
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए, 10 और 11 अगस्त, 2026 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर आम ट्रैफिक पर रोक रहेगी। साथ ही NH-58/दिल्ली-मेरठ रूट पर कांवड़ यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए, निजी गाड़ियों के बजाय रैपिड मेट्रो (RRTS) और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, और जितना हो सके NH-09 से निकलने की सलाह दी गई है।