Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद वाले ध्यान दें! चौधरी मोड़ से घंटाघर नहीं जाएंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रूट 

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:44 AM (GMT+05:30)

    कांवड़ यात्रा के कारण सोमवार से गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन लागू होगा क्योंकि वाहनों और कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। चौधरी मोड़ और रेलवे रोड कट से घं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सोमवार से कांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन।

    2. चौधरी मोड़, रेलवे रोड कट से घंटाघर की ओर वाहन प्रतिबंधित।

    3. हापुड़ तिराहे से आने वाले वाहन हापुड़ रोड की ओर।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के बीच रविवार को चौधरी मोड़ से घंटाघर की तरफ यातायात सामान्य रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहा, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस को चौधरी मोड़ पर वाहनों की आवाजाही रोकने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि सोमवार को सप्ताह का पहला कामकाजी दिन होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर यातायात रोक दिया जाएगा।

    हापुड़ तिराहे से हापुड़ रोड की ओर भेजे जाएंगे वाहन

    ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार के लिए यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। चौधरी मोड़ के साथ रेलवे रोड कट से भी वाहनों को घंटाघर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसके कारण जीटी रोड पर सामान्य यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

    वहीं, हापुड़ तिराहे से आने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें हापुड़ रोड की तरफ भेजा जाएगा। सोमवार को कामकाज के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलेंगे। ऐसे में चौधरी मोड़, रेलवे रोड कट, घंटाघर और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

    दूसरी ओर कांवड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चौधरी मोड़ और रेलवे रोड कट पर वाहनों को रोकने का निर्णय यातायात और कांवड़ियों की भीड़ की स्थिति देखकर लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मौके पर ही डायवर्जन लागू कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। गौशाला अंडरपास और जस्सीपुरा मोड़ के बीच भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लाखों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में नहीं होगी इलाज की परेशानी, गाजियाबाद के 294 शिविरों में तैनात हुईं 120 मेडिकल टीमें

    सोमवार को वाहनों और कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में चौधरी मोड़ और रेलवे रोड कट से घंटाघर की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। हापुड़ तिराहे से आने वाले वाहनों को हापुड़ रोड की तरफ भेजा जाएगा।


    -

    त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक