छोटे किराना, दर्जी और नाई दुकानदारों की बल्ले-बल्ले, गाजियाबाद में हाउस टैक्स पर मिलेगी बड़ी राहत
गाजियाबाद में 120 वर्ग फीट तक की दुकानों का हाउस टैक्स पांच गुना से घटाकर डेढ़ गुना किया गया है। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मल ...और पढ़ें
-1786429757485_m.webp)
गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय।
HighLights
गाजियाबाद में 120 वर्ग फीट तक की दुकानों को राहत।
हाउस टैक्स पांच गुना से घटाकर डेढ़ गुना किया गया।
छोटे किराना, नाई, दर्जी आदि दुकानों को मिलेगा लाभ।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर 120 वर्ग फीट तक क्षेत्रफल वाली दुकानों का हाउस टैक्स पांच गुना से घटाकर डेढ़ गुना किया जा रहा है। इससे छोटे किराना, फल-सब्जी, धोबी, नाई और दर्जी की दुकानों को राहत मिलेगी।
महापौर ने बताया कि 120 वर्ग फीट से कम क्षेत्रफल वाली दुकान का हाउस टैक्स 5875 रुपये से घटकर 1762 रुपये किया गया है। संबंधित विभाग को इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, एमएसएमई में पंजीकृत व्यापारियों को भी राहत देने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसे व्यापारियों का हाउस टैक्स आवासीय दर के समान करने पर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।
हाउस टैक्स में 20 प्रतिशत छूट का लाभ लेने को चार दिन शेष
हाउस टैक्स जमा करने पर मिलने वाली 20 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। नगर निगम ने छूट के साथ टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित की है।