Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में नहीं होगी इलाज की परेशानी, गाजियाबाद के 294 शिविरों में तैनात हुईं 120 मेडिकल टीमें

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:39 PM (IST)

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें 120 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें 294 कांवड़ शिविरों में ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के लिए 120 मेडिकल टीमें तैनात की गईं।

    2. जिले में 294 कांवड़ शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध।

    3. प्रत्येक टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और सहयोगी कर्मचारी शामिल।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। जिले में 120 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

    ये टीमें कांवड़ मार्ग पर बनाए गए शिविरों में पहुंचकर कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। किसी कांवड़िये की तबीयत बिगड़ने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के साथ जरूरत के अनुसार उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

    प्रत्येक मेडिकल टीम में तीन सदस्य शामिल हैं। इनमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट और सहयोगी कर्मचारी हैं। टीमों को कांवड़ मार्ग और शिविरों में तैनात किया गया है, जिससे पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके।

    गर्मी, थकान, पैरों में छाले, चोट और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए टीमों को आवश्यक दवाओं के साथ तैनात किया गया है।शहर में इस बार 294 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग लगातार रख रहा नजर

    इन शिविरों में आने वाले कांवड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीमों की जानकारी और मोबाइल वैन का नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे किसी शिविर में अचानक चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ने पर संबंधित टीम या मोबाइल वैन से संपर्क किया जा सकेगा।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार निगरानी भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पहली बार कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से होगी पुष्पवर्षा, हरिसभा से बाबा गरीबनाथ तक बरसेंगे फूल

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: कांवड़ा यात्रा के दौरान आज रात 12 बजे तक वाहनों का डायवर्जन, गंगाबैराज से कर्बला एवं यश कोठारी चौराहा रूट बंद

    खबरें और भी