Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ मार्ग पर नहीं दिखेंगी शराब की दुकानें, गाजियाबाद प्रशासन ने दिए पर्दा लगाने के निर्देश

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:51 AM (IST)

    गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत आबकारी विभाग को कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों के आगे पर्दे लगाने का निर्देश दिया है। दुक ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों के आगे लगेंगे पर्दे।

    2. जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग को दिए सख्त निर्देश।

    3. शराब की दुकानें खुली रहेंगी, पर भीड़ नहीं जमेगी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आबकारी विभाग को कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों के आगे पर्दा लगवाने के लिए कहा गया है, जिससे कि दुकानें नजर न आएं।

    कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त जिले से होकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक जाते हैं।

    किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक साल कांवड़ रूट पर पड़ने वाली शराब की दुकानों के बाहर पर्दा लगवाया जाता है, इस बार भी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का सर्वे कर वहां पर पर्दे लगवाने के लिए तैयारी है।

    खुली रहेंगी शराब की दुकानें

    जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शराब की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन उनके आगे पर्दा लगवाया जाएगा। दुकानों के बाहर भीड़ न हो और वहां पर खड़े होकर कोई शराब का सेवन न करे, इसके लिए दुकानदार को निर्देशित किया गया है।

    आबकारी निरीक्षक भी लगातार दुकानों की चेकिंग करेंगे, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर मंडराया गड्ढों का साया: दिल्ली-मेरठ रोड बदहाल, 23 दिन में कैसे सुधरेंगे हालात?

    यह भी पढ़ें- टूटे कांवड़ स्टैंड देख बिफरे बांका डीएम, कांवड़िया पथ पर 2 इंच गंगा बालू बिछाने का निर्देश

    खबरें और भी