Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टूटे कांवड़ स्टैंड देख बिफरे बांका डीएम, कांवड़िया पथ पर 2 इंच गंगा बालू बिछाने का निर्देश

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    बांका डीएम अंशुल अग्रवाल ने श्रावणी मेला की तैयारियों के तहत 54 किमी कांवड़िया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे कांवड़ स्टैंड पर नाराजगी जताते हुए प ...और पढ़ें

    टूटे कांवड़ स्टैंड देख बिफरे बांका डीएम

    टूटे कांवड़ स्टैंड देख बिफरे बांका डीएम

    HighLights

    1. डीएम अंशुल अग्रवाल ने कांवड़िया पथ का निरीक्षण किया।

    2. टूटे कांवड़ स्टैंड पर डीएम ने नाराजगी जताई।

    3. पथ पर 2 इंच गंगा बालू बिछाने का निर्देश।

    जागरण संवाददाता, बांका। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को नये डीएम अंशुल अग्रवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ बेलहर, कटोरिया और चंदन प्रखंडों में स्थित 54 किलोमीटर लंबे कांवड़िया पथ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान बेलहर में टूटे कांवड़ स्टैंड और मानक के अनुरूप नहीं बने बेंच को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पर्यटन प्रभारी शंभू पटेल को सुधार कराने का निर्देश देते कड़ी फटकार लगाई। 

    कांवड़िया पथ पर बालू बिछाने का निर्देश 

    डीएम ने कांवड़िया पथ पर करीब दो इंच गंगा बालू बिछाने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदकों से कहा कि बरसात में बालू बहने की स्थिति को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में बालू का भंडारण पहले से कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल व्यवस्था की जा सके।

    डीएम ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में आने वाले कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। 

    लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

    उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद फिर तैयारियों की समीक्षा होगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों पर कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित  पुलिस सहायता केंद्रों एवं अस्थायी थानों की तैयारियों का जायजा लिया।

    खबरें और भी