Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur में दर्दनाक प्रेम कहानी: लिव-इन कपल ने की आत्महत्या, प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी दी जान

    By Govind DubeyEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Fri, 20 Feb 2026 01:20 PM (IST)

    फतेहपुर में लिव-इन में रह रहे एक अंतरजातीय प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जाफराबाद गांव के अमित कुशवाहा और रेखा सोनकर के रिश्ते को परिवार वालों ने स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जनवरी माह से बराती नगर मुहल्ले में किराए पर रहते थे प्रेमी युगल 

    2. अंतरजातीय रिश्ते को परिवार ने नहीं दी थी मंजूरी

    3. पहले प्रेमी ने, फिर प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दी।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने स्वजन की बेरुखी से आहत होकर फंदे से लटककर जान दे दी। प्रेमी को लटका देखकर उम्र में बड़ी प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों अलग-अलग जाति के थे। स्वजन ने उनका तिरस्कार कर दिया था। दोनों किराए का कमरा लेकर घर से अलग रह रहे थे। प्रेमी युवक ट्रक व ट्रैक्टर चलाता था। इधर काफी दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। दिवंगत महिला भाभी की मौत पर दहेज हत्या में नामजद थी और जेल जा चुकी थी।

    बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद गांव निवासी 35 वर्षीय महिला रेखा सोनकर की करीब दस वर्ष पूर्व कोतवाली के बैरमपुर गांव में शादी हुई थी। शादी के छह माह बाद ही ससुराल में विवाद हुआ और वह मायके आकर रहने लगी। पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक अमरजीत कुशवाहा से उनका प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी जानकारी स्वजन को तब हुई जब सितंबर वर्ष 2025 में युवक की शादी तय हो गई।

    महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर अपने संबंधों को सार्वजनिक कर दिया और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष व प्रेमी युवक के स्वजन को कोतवाली बुलाया। महिला को काफी समझाने का प्रयास हुआ, पर वह प्रेमी से किसी भी हालत में अलग होने को राजी नहीं थी। इस पर महिला व प्रेमी युवक के स्वजन ने दोनों से दूरी बना ली।

    पुलिस ने बालिग होने के कारण दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों कानपुर में जाकर रहने लगे। 10 जनवरी 2026 को दोनों फिर बिंदकी आकर ललौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में किराए पर रहने लगे। गुरुवार देर रात प्रेमी युवक ने बाथरूम में अंदर से दरवाजा बंद कर मफलर के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली।

    खबरें और भी

    प्रेमिका को जब पता चला तो वह पड़ोसियों के साथ सूचना देने कोतवाली गई। पुलिस मौके में पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर प्रेमी युवक को फंदे से उतारा गया। इसी बीच महिला अचानक लापता हो गई। खोजबीन करने पर सरिया से रस्सी के फंदे पर लटकती हुई दिखी। उसे फंदे से नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक मौत हो चुकी थी।

    दिवंगत प्रेमी युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है।