इटावा: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, इंजन में फंसा शव दो KM तक घिसटा
हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटता रहा, पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर हुआ हादसा।
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत।
शव इंजन में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटता रहा।
इटावा : दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भरथना रेलवे फाटक संख्या 20-बी के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान अप लाइन पर एक व्यक्ति डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
इंजन में फंसा शव दो किमी तक घिसटा
बताया गया कि व्यक्ति का शव राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया और ट्रेन उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए नगला गनू के समीप पहुंची, जहां ट्रेन को रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।