Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: बंदरों के आतंक से छत से गिरे बुजुर्ग की मौत, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:46 AM (IST)

    बंदरों को भगाने के प्रयास में अमरोहा के पेली तगा गांव में छत से गिरे बुजुर्ग किसान रईस अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों ...और पढ़ें

    इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

    इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. बंदरों को भगाते समय छत से गिरे बुजुर्ग किसान।

    2. गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान हुई मौत।

    3. ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से मुक्ति की मांग की।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पेली तगा में बंदरों के झुंड को भगाने के प्रयास में छत से नीचे गिरकर घायल हुए बुजुर्ग किसान रईस अहमद की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

    गांव पेली तगा निवासी रईस अहमद (60) पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार शाम अचानक बंदरों का झुंड उनके घर में घुस आया। बंदरों को भगाने के लिए रईस अहमद छत की ओर चले गए। इसी दौरान बंदरों को भगाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे घर के आंगन में जा गिरे।

    हादसे के बाद उनके सिर में आई थी चोट

    हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्वजन आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में ही उन्हें मुरादाबाद ले गए, जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति की प्रार्थना: संत-महांत ने शुरू किया चित्रगुप्त पीठ में हवन-पूजन, शिला पूजन टला

    यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में पहल: वंचित बच्चों और दिव्यांगों को खोजकर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

    खबरें और भी