Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब 6 दिसंबर को होगी मथुरा में कार सेवा, संतों ने किया एलान; फास्टट्रैक कोर्ट की मांग

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:44 PM (IST)

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए अब 6 दिसंबर को कार सेवा होगी, जिसकी घोषणा संतों ने गोवर्धन स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ में हवन कार्यक्रम के दौरान की ...और पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रार्थना के लिए गोवर्धन के जुलहैंदी स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ में हवन और पूजन करते संत।

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रार्थना के लिए गोवर्धन के जुलहैंदी स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ में हवन और पूजन करते संत।

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को होगी कार सेवा।

    2. गोवर्धन के श्रीचित्रगुप्त पीठ में संतों ने की यह घोषणा।

    3. विवाद पर शीघ्र निर्णय के लिए फास्टट्रैक कोर्ट की मांग।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए अब जन्मस्थान पर कार सेवा छह दिसंबर को होगी। गोवर्धन के जुलहैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ में आयोजित हवन कार्यक्रम में संतों ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि कोई फास्टट्रैक कोर्ट बनाएं, जिससे श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को लेकर चल रहे विवाद में शीघ्र निर्णय आए। इसके लिए ज्ञापन पर सभी ने हस्ताक्षर किए।

    चार जुलाई को की थी घोषणा

    श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर दो स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने नौ अगस्त को श्री कृष्ण जन्मस्थान पर नया मंदिर बनाने के लिए कारसेवा करने की घोषणा चार जुलाई को की थी। बड़ी संख्या में संत महंतों ने इसे लेकर उन्हें समर्थन दिया लेकिन बाद में कार सेवा की तिथि नौ अगस्त स्थगित कर दी गई।

    हवन-पूजन कर प्रार्थना की गई

    रविवार को पीठ पर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए हवन पूजन कर प्रार्थना की गई । यहां कई राज्यों से पहुंचे संत महांतो ने हवन किया। यहां मंच से घोषणा की गई कि श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाने के लिए छह दिसंबर को कारसेवा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का मथुरा दौरा: रमणरेती में गुरुशरणानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    उधर, इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने जन्मस्थान पर कारसेवा का संदेश प्रसारित किया। अलग अलग करीब एक दर्जन लोग जन्मस्थान पहुंचे। उन्हें पुलिस ने समझाकर वापस किया।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    खबरें और भी