Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: लिफाफे पर 'राखी मेल' लिखते ही डाक विभाग बहनों को देगा स्पीड पोस्ट पर खास छूट

    By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    Speed Post Rakhi mail: डाक विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। प्रधान डाकघर बुलंदशहर के ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. छूट का लाभ लेने को लिफाफे पर 'राखी मेल' लिखना अनिवार्य।

    2. राखी के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे भी काउंटर पर उपलब्ध

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के लिए एक विशेष सेवा दी है। इस बार स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

    डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि जो भी बहनें अपने भाइयों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजेंगी, उन्हें इस छूट का सीधा लाभ मिलेगा। बहनों को छूट प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना होगा। राखी भेजने वाले लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में राखी मेल लिखना अनिवार्य होगा।

    केवल उन्हीं लिफाफों पर काउंटर से बुकिंग के दौरान 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भाई-बहनों के बीच प्रेम और अपनत्व के इस त्योहार को और अधिक सुविधाजनक और खास बनाना है, ताकि समय रहते हर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र सज सके।

    उन्होंने बताया कि राखी की बुकिंग शुरू हो गई है। वाटरप्रूफ लिफाफे भी राखी के लिए काउंटर पर उपलब्ध हैं। जिलेभर के सभी बड़े डाकघर में राखी की छूट वाली यह सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- यही है सनातन, यही है भारत! 'निजाम' के जनाजे को देख थमे हजारों कांवड़ियों के कदम, खामोश होकर दिया 'सौहार्द का रास्ता'

    रविवार को भी मिलेंगी आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट सेवाएं

    बुलंदशहर के प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर खुर्जा में प्रत्येक रविवार को आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी। डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि कार्य दिवसों में व्यस्तता के कारण आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने अथवा जरूरी दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए डाक विभाग ने रविवार को भी बुलंदशहर व खुर्जा डाकघर में आधार से संबंधित सभी सेवाएं चालू रखने का निर्णय लिया है। रविवार को उक्त दोनों मुख्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग सुविधा भी पूर्णतया चालू रहेगी। 

    यह भी पढ़ें- kanwar yatra: 63 साल के दुर्गादास की 40 साल की साधना: दो बेटों और पोते के साथ एक बार फिर लाए कांवड़

    यह भी पढ़ें- क्या होता है वैस्कुलर रोग? शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज; MH मेरठ में जागरूकता को जगाई अलख 

    खबरें और भी