बुलंदशहर में झोलाछाप की गोली मारकर हत्या से सनसनी, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Bulandshahr News : बुलंदशहर में एक झोलाछाप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव भाईपुरा मार्ग किनारे खून से लथपथ मिला। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शव बुलंदशहर के भाईपुरा मार्ग किनारे मिला।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपितों की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। स्थानीय मुहल्ला रुकनसराय निवासी झोलाछाप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह उसका शव नई मंडी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भाईपुरा को जाने वाले मार्ग किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था और युवक के दो गोली लगी थी। युवक की पहचान कोतवाली नगर के मुहल्ला सरायधारी निवासी 32 वर्षीय शाहरूख पुत्र साबिर की रूप में हुई।
शाहरूख धमेड़ा बस स्टैंड पर झोलाछाप की दुकान करता था। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा। मर्चरी पहुंचे शाहरूख के स्वजन ने बताया कि वह रविवार की रात जुलेपुरा एक मिलने वाले के यहां शादी में जाने की बात कहकर घर से गया था।
देररात तक उसके वापस नहीं आने पर उसका मोबाइल फोन मिला गया, तो वह बंद आया। सोमवार सुबह से उसकी रिश्तेदार एवं मिलने वालों के यहां तलाशी की जा रही थी, इसी बीच दोपहर को भाईपुरा मार्ग किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।
खबरें और भी
उसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शाहरूख के रूप में हुई। स्वजन ने बताया कि शाहरूख का लगभग डेढ़ साल पहले स्थानीय पीर वाली की रहने वाली शुम्मल के साथ निकाह हुआ था, अभी कोई बच्चा नहीं है।
वह पांच बहन-भाई हैं, वह दूसरे नंबर का था। सभी भाई-बहनों का निकाह हो चुका है। घटना के बाद से शाहरूख के घर में कोहराम मचा है, स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि शाहरूख धमेड़ा स्टैंड पर झोलाछाप की दुकान करता था। उसके किसी भी स्वजन द्वारा अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।