बिजनौरवासी ध्यान दें ! CTR कार्य के चलते चार दिन बंद रहेगा यह रेलवे फाटक, इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
Bijnor News : बिजनौर के धामपुर में नहटौर रेलवे फाटक पर सीटीआर कार्य शुरू हुआ है, जिसके चलते यह फाटक चार दिन तक बंद रहेगा। इसके बंद होने से लोगों को लग ...और पढ़ें

धामपुर में रेलवे फाटक पर सीटीआर कार्य शुरू।
HighLights
धामपुर में प्वाइंट क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन व स्लीपर बदलने का कार्य शुरू।
यात्रियों को दो किलाेमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। धामपुर नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास नहटौर रेलवे फाटक पर सोमवार को सीटीआर (कंप्लीट ट्रैक रिनूवल) कार्य शुरू किया गया है। जिसमें फाटक के पास प्वाइंट क्रासिंग (लाइन बदलने का स्थान) को बदलने का कार्य किया जा रहा है, इस कारण फाटक 12 मार्च तक बंद रहेगा।
सोमवार को रेलवे द्वारा स्टेशन के पास नहटौर रेलवे फाटक पर सीटीआई (कंप्लीट ट्रैक रिनूवल) का कार्य शुरू किया गया है। इसमें फाटक के पास प्वाइंट क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन व स्लीपर बदलने का कार्य किया जा रहा है, इसके बाद स्टेशन और इससे आगे तक लगभग 75 मीटर में यह कार्य किया जाएगा।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि फाटक व स्टेशन के पास प्वाइंट क्रॉसिंग, जहां ट्रेन लाइन बदलती है वहां पर सीटीआर का कार्य किया जा रहा है। इसमें लाइन व स्लीपर को बदला जाना है। उन्होंने बताया कि लगभग 75 मीटर के क्षेत्र में यह कार्य किया जाएगा, जिसमें चार दिन लगेंगे। 12 मार्च तक यह कार्य चलेगा। जिसके चलते नहटौर रेलवे फाटक को बंद किया गया है।
20 किलोमीटर की स्पीड से गुजरी ट्रेन
धामपुर से गुजर रही यह रेलवे लाइन जम्मूतवी-हावड़ा मुख्य रेल लाइन है। जहां से हरिद्वार, सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद से होते हुए ट्रेन बरेली, लखनऊ की ओर जाती हैं।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि इस कार्य के चलते ट्रेनों को बीच की लाइन पर केवल 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा गया है। उन्होंने बताया कि तेजी से यह कार्य पूरा किया जा रहा है।
नहटौर रेलवे फाटक मुख्य मार्ग पर स्थित
खबरें और भी
नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित नहटौर रेलवे फाटक मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहां से पार करके ही एसडीएम कार्यालय, तहसील, सीओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नहटौर व नूरपुर की ओर मार्ग जाता है। फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। उन्हें लगभग दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है।
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
धामपुर में नहटौर रोड की ओर जाने के लिए रोडवेज स्टैंड, सुभाष चौक, नगीना चौराहा से होते हुए रेलवे ओवर ब्रिज और प्रयास चौक पहुूंचना होगा।