विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Eastern Peripheral Expressway Accident: पसली टूटने-लिवर फटने और सिर में चोट, 13 मौतों की दर्दनाक पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 11:38 AM (IST)

Eastern Expressway Accident Postmortem Report: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर 13 श्रद्धालुओं की मौत

  2. पोस्टमार्टम में पसली टूटने, लीवर फटने, सिर में गंभीर चोटें

  3. चालकों की लापरवाही, सिस्टम की अनदेखी, गूगल मैप भी कारण

जागरण संवाददाता, बागपत। Eastern Peripheral Expressway, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में किसी श्रद्धालु की पसली टूटी तो किसी का लिवर फटा। कई के सिर में गंभीर चोट लगने से जान गई है। दिनभर पोस्टमार्टम हुए थे।
हादसा कितना दर्दनाक था। इसका अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है।

Road Accident,  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक बच्चे समेत दो श्रद्धालुओं के सिर बुरी तरह से कुचले मिले। अधिकांश मृतकों के 10-12 बाहरी व अंदरूनी चोट लगी मिलीं। उनकी पसलियां टूटीं, जो गुर्दे और दिल में घुस गई। ज्यादा खून बहने से उनकी जान गई है।

माना जा रहा है कि ट्रक की बाडी के नीचे दबने और उछलकर सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। इसी वजह से उनकी जान गई है।

baghpat sp checkimg small

गाड़ियों की जांच करते एसपी सूरज राय।

राजस्थान से लौटते समय भटक गए थे रास्ता

Eastern Expressway Accident Postmortem Report, राजस्थान से लौट रहे श्रद्धालु रात में रास्ता भटक गए थे। उन्हें गाजियाबाद के दुहाई में उतरना था, लेकिन वे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर चढ़ गए थे। यह उनके लिए मौत का ट्रैक साबित हुआ, जिसमें 13 श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा केवल दोनों वाहन चालकों की लापरवाही से ही नहीं हुआ। इसमें सिस्टम की अनदेखी भी सामने आ रही है।

तो ईपीई पर न दौड़ता वाहन 

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसा: गूगल मैप पर यूटर्न न दिखाई देता तो चालक पिकअप वाहन ईपीई पर न दौड़ाता। पुलिस जांच में आया कि श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन को कैंटर ने नहीं 16 टायरा ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, एक घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। साथ ही एनएचएआई ने कार्रवाई करते हुए ईपीई के अस्थायी रूप से बंद यू-टर्न को गूगल मैप से हटवा दिया है।

शासन को भेजी रिपार्ट

Eastern Peripheral Expressway: दोनों वाहनों की लापरवाही मिली, शासन को भेजी रिपोर्ट एआरटीओ विपिन कुमार के मुताबिक पिकअप गाड़ी का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले परमिट न होना, बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना, खतरनाक ड्राइविंग करने और गाड़ी को गलत तरीके से मडीफाई करने पर 93,950 रुपये का चालान किया गया था। इसी तरह ट्रक को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बागपत हादसे के ड्राइवर को एक घंटे में मिली जमानत, टक्कर से गई थी 13 लोगों की जान

यह भी पढ़ें- बागपत हादसा: रामेश्वर यादव के अंतिम शब्द थे... मुझे बचा लो, कोई गाड़ी में ले चलो; किराया दे दूंगा