Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में टोल मांगने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, छह घंटे चला हंगामा

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:32 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा 207 पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिभान वर्मा ने टोल मांगने पर धरना दिया। यह विवाद छह घंटे तक चल ...और पढ़ें

    टोल मांगने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे।

    टोल मांगने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे।

    HighLights

    1. भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने टोल मांगने पर धरना दिया।

    2. गंगा एक्सप्रेस-वे पर छह घंटे तक हंगामा चला।

    3. पुलिस-प्रशासन के समझाने पर धरना समाप्त हुआ।

    जागरण संवाददाता, दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा संख्या 207 पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिभान वर्मा और टोल कर्मियों के बीच टोल मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदेश अध्यक्ष टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए।

    सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे करीब छह घंटे तक टोल प्लाजा पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त हुआ।

    भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिभान वर्मा बदायूं में आयोजित एक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे डहरपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा संख्या 207 पर उनकी गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोक लिया।

    गाड़ी में गनर मौजूद था। सुरक्षा कर्मी ने प्रदेश अध्यक्ष का परिचय देते हुए बैरियर खोलने को कहा, लेकिन टोल कर्मियों ने टोल शुल्क मांगा। बताया गया कि वाहन पर फास्टैग नहीं लगा था।

    इस बात से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष टोल गेट पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में जिले भर से किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि टोल के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि लखनऊ से आने के दौरान कहीं भी उनसे टोल नहीं लिया गया, जबकि यहां पुलिस सुरक्षा में होने के बावजूद उन्हें रोका गया। धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल बैरियर भी हटा दिए। पहले एक लेन से वाहनों का आवागमन जारी रहा, लेकिन बाद में वह भी बाधित हो गया।

    इससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं को समझाकर स्थिति सामान्य कराई। प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी दातागंज को ज्ञापन भी सौंपा।

    यह भी पढ़ें- आगरा में जिप लाइन हादसा, लाॅक लगाने में लापरवाही से गई किशोर की जान; मैनेजर और सेफ्टी इंचार्ज को जेल

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के गोमती नगर में दो कार वर्कशॉपर चला बुलडोजर, LDA की कार्रवाई से मची खलबली