लखनऊ के गोमती नगर में दो कार वर्कशॉपर चला बुलडोजर, LDA की कार्रवाई से मची खलबली
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोमती नगर में आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से चल रही दो कार वर्कशॉप को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई विहित न्यायालय के आदेश ...और पढ़ें
-1779720920986_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एलडीए ने गोमती नगर में अवैध कार वर्कशॉप पर कार्रवाई की।
आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से चल रही दो वर्कशॉप ध्वस्त।
विहित न्यायालय के आदेश पर प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को गोमती नगर में अवैध कार वर्कशॉप के खिलाफ अभियान चलाया। आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित दो कार वर्कशॉप को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया, मुजीब व अन्य द्वारा गोमती नगर के वास्तु खण्ड में भूखंड संख्या-3/64 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराकर गैराज/कार वर्कशाप संचालित किया जा रहा था। इसी तरह दिग्विजय कुमार व अन्य द्वारा गोमती नगर के विकल्प खंड में भूखंड संख्या-2/417 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से कार वर्कशाप संचालित किया जा रहा था।
एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से किये गये उक्त दोनों व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध विहित न्यायालय ने ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था, इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों कार गैराज ध्वस्त कर दिया।