संतकबीरनगर में पहल: वंचित बच्चों और दिव्यांगों को खोजकर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
संतकबीरनगर में वंचित बच्चों, छात्रों और दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चिह्नीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं, आशा और आंगन ...और पढ़ें

AI Image
HighLights
वंचित बच्चों, छात्रों, दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल।
चिह्नीकरण में स्वयंसेवी संस्थाओं, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग।
कांक्लियर इम्प्लांट, अन्य विभागीय योजनाओं से पात्रों को जोड़ा जाएगा।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। वंचित पात्र बच्चों,छात्राओं सहित सभी दिव्यांगों को चिह्लित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इनके चिह्निकरण के लिए जनपद के पंजीकृत सभी स्वयंसेवी संस्थाओं,आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। इनसे चिह्नित पात्रों की सूची मिलने के बाद जिला सशक्तीकरण कार्यालय उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जनपद के पंजीकृत सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के 'कांक्लियर इम्प्लांट' के लिए चिह्नित करने को कहा गया है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र तथा 16 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग छात्राओं काे चिह्नित कर उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।
इसके अलावा राज्य निधि एवं स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता अनुदान योजना के अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। फिलहाल एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट-मगहर ने पुस्तकालय स्थापित करने तथा जनता वैदिक शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा डे-केयर सेंटर संचालित करने में रुचि दिखाई है।
इस पर दोनों संस्थाओं को प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय से प्राप्त 203 फैमिली आइडी देना है। इसके लिए पात्र दिव्यांगों काे चिह्नित करना है। उन्हें दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने के लिए उनसे आनलाइन आवेदन लेने को कहा गया है। जिन पात्र दिव्यांगों को अब तक पेंशन अथवा अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें चिह्नित कर उसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध करानी है।
-प्रतिभा यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।