विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के हनुमान मंदिर में पांचवीं बार चोरी, CCTV पर कपड़ा डालकर चुराया दानपात्र

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:28 AM (IST)

Agra News: अछनेरा के बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा डालकर दानपात्र चुरा लिया, जिसमें ...और पढ़ें

HighLights

  1. चोरों ने सीसीटीवी पर कपड़ा डालकर दानपात्र चुराया

  2. बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से तीन माह की दान राशि चोरी

  3. मंदिर में पांचवीं बार चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद सूत्र, अछनेरा (आगरा)। Agra News: अछनेरा-फरह मार्ग स्थित प्रसिद्ध बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर के पीछे से लोहे का गेट काटकर घुसे चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा डालकर दानपात्र काे उठा ले गए। दानपात्र में तीन महीने की दान राशि जमा थी। मंदिर में पांचवी बार चोरी की घटना से ग्रामीणों आक्रोश था। चोरी की घटना सोमवार की रात करीब तीन बजे की है।

चेहरों को साफी से छिपाया

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफी से चेहरा छिपाए तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल दिया और इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटी को उठाकर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने मुंह छिपा रखा था। दानपात्र से रकम निकालने के बाद चोरों ने उसे मंदिर के पीछे खेत में फेंक दिया।

तीन माह की थी दान राशि, मंदिर में पांचवीं बार चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी सुबह सात बजे लोगों को हुई, जब वह दर्शन करने पहुंचे तो जंगला कटा हुआ मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह पांचवीं वारदात है।

यह भी पढ़ें- कप्तान साहब! 'मुन्ना' को वापस दिला दीजिए, मैनपुरी में लापता भैंसा के लिए गांव वालों ने एसपी से लगाई गुहार

पूर्व की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- आगरा से पकड़ा 9 करोड़ के कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड, 12 बड़े कारोबारियों के नाम उजागर