विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा से पकड़ा 9 करोड़ के कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड, 12 बड़े कारोबारियों के नाम उजागर

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:13 AM (IST)

बांदा पुलिस ने आगरा के एक होटल से कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को 80 घंटे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा से कोडीनयुक्त कफ सिरप का सरगना गिरफ्तार

  2. पुलिस ने 80 घंटे की सर्विलांस से आरोपी को पकड़ा

  3. सरगना ने 12 बड़े कारोबारियों के नाम बताए

जागरण संवाददाता, बांदा। कोडीनयुक्त कफ सीरप की 30 हजार शीशी पकड़े जाने व लगभग नौ करोड़ रुपये की सिरप की खेप बेच चुकने के मामले में फरार अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सरगना को पुलिस ने आगरा के मुंबई अपार्टमेंट गणेश धाम होटल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम को आरोपित को पकड़ने में सर्विलांस लोकेशन की मदद से 80 घंटे का समय लगा। गिरफ्तार आरोपित ने नेटवर्क से जुड़े 12 बड़े कारोबारियों के नाम बताए हैं।

सीरप की 20 लाख रुपये की खेप हमीरपुर की जिस ओम मेडिकल एजेंसी के नाम से लाने को खरीद का बिल कटा था, वह सरगना के बहनोई की है। फरवरी से कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार कर रहे हैं।

आगरा से पकड़ा गया कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वाले गिरोह का सरगना

विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम के न्यायालय ने गिरफ्तार सरगना को 16 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा है। दिल्ली से लाकर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सरप की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ व पुलिस की सयुंक्त टीम ने बीते गुरुवार सुबह करीब छह बजे पुनाहुर गांव के पास से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को CM धामी की सौगात, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से संवरेगा भविष्य

12 नाम बताए, सर्विलांस की मदद से 80 घंटे में पुलिस पहुंची आरोपित तक

आरोपितों के कब्जे से तीन करोड़ रुपये के कोडीनयुक्त कफ सीरप के अलावा मिनी ट्रक, नेक्सान कार, 53 हजार रुपये व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए थे। आरोपितों ने पूछताछ में गिरोह के सरगना प्रियांशु उर्फ किशन को बताया था। सोमवार सुबह आरोपित को बांदा लाया गया। आरोपित के साथ होटल में एक अन्य युवक भी मिला, जिसका नशे के व्यापार में नाम नहीं होने पर जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें- Weather Today: यूपी में श्रावस्ती और पीलीभीत समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से थमेगा बारिश का दौर 

बहनोई की फर्म के नाम 20 लाख रुपये की सीरप दिल्ली से खरीदी थी 

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जांच में सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, मास्टरमाइंड की रविवार को गिरफ्तारी के बाद रात में ही कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई।