विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में औषधि विभाग की लापरवाही, जब्त अवैध दवाएं खुले में फेंकीं

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 11:13 AM (IST)

आगरा में औषधि विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 20 साल पहले जब्त की गई अवैध दवाएं खुले ...और पढ़ें

सीएमओ परिसर में औषधि विभाग के स्टोर के बाहर खुले में फेंकी जब्त दवाएं बारिश में भींगी।

सीएमओ परिसर में औषधि विभाग के स्टोर के बाहर खुले में फेंकी जब्त दवाएं बारिश में भींगी।

HighLights

  1. औषधि विभाग ने 20 वर्ष पुरानी जब्त दवाएं खुले में फेंकीं।

  2. बारिश में भींगने से दवाएं नष्ट हो रही हैं, विभाग जांच कर रहा।

  3. सीएमओ कार्यालय के कमरे खाली कराने की कवायद जारी है।

जागरण संवाददाता, आगरा। औषधि विभाग ने 20 वर्ष पहले छापे में जब्त की फिजीशियन सैंपल, हॉस्पिटल सप्लाई सहति अन्य अवैध दवाएं खुले में फेंक दीं। बारिश में दवाएं भींगने से नष्ट हो रही हैं। दवाएं किसने फेंकी, इसकी औषधि विभाग जांच करा रहा है। 15 वर्ष पहले औषधि विभाग भी सीएमओ कार्यालय के अधीन था, साईं की तकिया स्थित जिला अस्पताल में ही सीएमओ और औषधि विभाग संचालति था।

2007 में कैलाश पुरी, सिकंदरा में संचालित हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर में औषधि विभाग द्वारा जब्त दवाओं को रखने के लिए तीन कमरे लिए गए थे। 2015 तक छापे में जब्त की गईं दवाएं इन्हीं कमरों में रखी हुई हैं।

यहां अब सीएमओ कार्यालय संचालित है। 2015 के बाद से औषधि विभाग द्वारा जब्त दवाएं नौबारी, मधु नगर में रखी जाने लगी हैं। पुराने मामलों में कोर्ट में सुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त औषधि निरीक्षक आते हैं, वे कमरे से दवाएं लेकर कोर्ट में प्रस्तुत करते हैं।

सीएमओ कार्यालय में 15 वर्ष से तीन कमरों में बंद हैं जब्त की गईं दवाएं

कई मामलों में केस भी खत्म हो चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसी दवाएं भी हैं जिन्हें नष्ट किया जाना है। मगर, इन दवाओं को नष्ट नहीं किया गया है। दवाएं कमरों के बाहर गैलरी और खुले में फेंक दी हैं। दवाएं नष्ट हो रही हैं। सहायक औषधि आयुक्त अरविंद गुप्ता का कहना है कि औषधि निरीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत का कहना है कि तीन कमरे औषधि विभाग के पास हैं, उन्हें दवाएं हटाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। जिससे उन कमरों का इस्तेमाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में रामलला की श्रृंगार आरती में नया आकर्षण, कृष्णजन्मोत्सव से बदली व्यवस्था

यह भी पढ़ें- आगरा के हनुमान मंदिर में पांचवीं बार चोरी, CCTV पर कपड़ा डालकर चुराया दानपात्र