अयोध्या राम मंदिर में रामलला की श्रृंगार आरती में नया आकर्षण, कृष्णजन्मोत्सव से बदली व्यवस्था
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में कृष्णजन्मोत्सव से रामलला की श्रृंगार आरती को और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें अब ...और पढ़ें

रामलला की आरती करते अर्चक: ट्रस्ट
HighLights
कृष्णजन्मोत्सव से रामलला की श्रृंगार आरती हुई भव्य
चार अतिरिक्त अर्चक गर्भगृह के बाहर से करते आरती
एकादशी पर रामलला को लगा 56 व्यंजनों का भोग
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भव्य राम मंदिर में अब रामलला की आरती भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। कृष्णजन्मोत्सव से रामलला की श्रृंगार आरती को और भी आकर्षक स्वरूप दिया गया है। अब तक मंदिर के गर्भगृह के भीतर से ही अर्चक रामलला भगवान की आरती करते रहे, लेकिन अब अन्य चार अर्चक भी गर्भगृह के सम्मुख खड़े होकर भगवान की आरती करते हैं। इस दौरान भगवान से पदों का गायन होता है और घंटी के साथ ही बड़े-बड़े घंटा घड़ियाल भी बजाए जाते हैं।
पूजा पद्धति के प्रमुख आचार्य इंद्रदेव ने बताया कि फिलहाल इस शैली से अभी सिर्फ श्रृंगार आरती ही होगी, बाद में मध्याह्न व शयन आरती भी इस तरह सज्जित की जाएगी।
रामलला को लगा फलाहार छप्पन भोग
अयोध्या राम मंदिर की नई व्यवस्था के अंतर्गत सोमवार को एकादशी होने के कारण भगवान को विशेष भोग भी लगाया गया। फलाहारी खाद्य पदाथों के व्यंजन, मिष्ठान सहित फलों का भोग लगा। दोपहर को मध्याह्न आरती के पहले कूटी के आटा की पकौड़ी, पूड़ी, मखाना व ड्राई फ्रूट सहित 56 प्रकार के व्यंजन को थाल में रखकर भोग लगाया गया। प्रसाद भी वितरित किया गया।
