Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार की युवती से आगरा में दरिंदगी: दोस्त ने गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म, मदद करने वालों ने किया गैंगरेप

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:48 AM (IST)

    फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद प्रेमी से मिलने आगरा आई उत्तराखंड की एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. थाने में पहुंचकर पुलिस से की शिकायत

    जागरण संवाददाता, आगरा। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद प्रेमी से मिलने आगरा आई उत्तराखंड के हरिद्वार की एक युवती को न्यू आगरा के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात किसी से युवती गेस्ट हाउस से भाग खड़ी हुई। भागने के लिए उसने ऑटो पकड़ा। ऑटो सवार दो युवकों ने भी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    ऑटो सवार बुधवार तड़के युवती को बिना कपड़ों के खंदौली के अगरपुर गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है।

    दयालबाग निवासी युवक से दोस्ती हुई थी

    हरिद्वार निवासी युवती की फेसबुक के माध्यम से आगरा के दयालबाग निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। 12 दिन पहले वह उससे मिलने आगरा पहुंची। युवक उसे भगवान टॉकीज क्षेत्र के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। आरोप है जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात युवती किसी तरह गेस्ट हाउस से भाग निकली।

    ऑटो सवारों की मदद ली

    सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए उसने ऑटो सवारों की मदद ली। आरोप है कि रास्ते में ऑटो सवार दो युवकों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार तड़के ऑटो सवार युवती को खंदौली क्षेत्र के अगरपुर गांव के पास बिना कपड़ों के छोड़कर फरार हो गए। आसपास कोई मदद के लिए नजर नहीं आया तो बुधवार सुबह 4:30 बजे युवती ने मदद के लिए चीखते हुए बंद पड़े फ्लोर मिल में पत्थर फेंके।

    चौकीदार ने देखी युवती ही हालत तो पुलिस को दी सूचना

    आवाज सुनकर मिल में तैनात चौकीदार देवेंद्र सिंह बाहर आए और युवती की हालत देख तत्काल मिल मालिक कमलेश शर्मा निवासी कालिंदी विहार को सूचना दी। साथ ही युवती को अपने कपड़े दिए। मौके पर पहुंचे कमलेश शर्मा ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    डीसीपी ने बताया मामला संदिग्ध, जांच की जा रही है

    डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती शराब के नशे में है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। कभी खुद को दयालबाग का निवासी बताती है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है, उसे कभी अपना पति बता रही है। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले वह न्यू आगरा थाने भी एक मामले में शिकायत लेकर गई थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों से धोखाधड़ी, एटा में मैनेजर और बिचौलिए पर केस दर्ज

    यह भी पढ़ें- एटा में शराबी पिता ने ढाई साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार