Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों से धोखाधड़ी, एटा में मैनेजर और बिचौलिए पर केस दर्ज

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:26 AM (IST)

    एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों के नाम पर बैंक खाते खोलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर बैंक मैनेजर, बिचौलिए अनु ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में मनरेगा के नाम पर मजदूरों के बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बैंक मैनेजर, बिचौलिए समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मनरेगा के नाम पर खुलवाए मजदूरों के बैंक खाते

    गांव विदिरका निवासी सुशील कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि गांव के ही अतुल और जयवीर गुजरात में मजदूरी करते हैं। आरोप है कि अनुज जैन ने उन्हें मनरेगा का पैसा सीधे खाते में आने का झांसा देकर बैंक आफ महाराष्ट्र आगरा रोड चुंगी शाखा में खाते खुलवाए।

    अदालत के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी

    यहां तत्कालीन शाखा प्रबंधक से मिलीभगत कर खातों में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। बाद में इन्हीं नंबरों के जरिए यूपीआई आईडी बनाकर खातों से अवैध लेनदेन किया। जब उन्हें जानकारी हुई और खाता बंद कराने बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने सहयोग करने के बजाय उसी व्यक्ति को साथ लाने की बात कही, जिसने खाता खुलवाया था। बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में एसएसपी से भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली है।

    अदालत के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने अनुज जैन, तत्कालीन शाखा प्रबंधक व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- एटा में शराबी पिता ने ढाई साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खबरें और भी