Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में शराबी पिता ने ढाई साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:21 AM (IST)

    मिरहची में एक शराबी पिता ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को घुमाने के बहाने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मिरहची। थाना क्षेत्र के कस्बा मिरहची में सोमवार देर रात शराबी पिता ने अपनी ढ़ाई वर्षीय पुत्री को खेत में ले जाकर मुंह काला किया। वह घुमाने के बहाने बेटी को खेत पर ले गया और गलत काम किया।

    पत्नी ने पति के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट, शराब के नशे में घर से उठा ले गया था

    कस्बा मिरहची में सोमवार की रात्रि शराब के नशे में घर पहुंचे पिता ने अपनी पत्नी से पुत्री को बाजार घुमाने ले जाने के लिए कहा। वह मारहरा रोड़ स्थित मंदिर के पीछे बाग के पास खेत में ले गया और पुत्री के साथ ही दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी पति को जेठ के साथ तलाशते हुये जब पत्नी खेतों की ओर पहुंची तो पुत्री को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर भौचक रह गई।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की पड़ताल

    पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले शराबी पति के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर थानाध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा ने मंगलवार शाम मुकदमा दर्ज कर पीड़ित पुत्री का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। देर शाम फील्ड़ यूनिट टीम के सदस्यों ने मारहरा रोड़ स्थित कस्बा के बाहर मंदिर के पीछे बाग के पास खेत में पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

    गांव वाले भी हैरान

    थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। इस घटना को लेकर गांव वाले भी सन्न हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित पुलिस हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की युवती से आगरा में दरिंदगी: दोस्त ने होटल में किया रेप, बचकर भागी तो ऑटो सवार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म