काले, हरे या भूरे वॉलेट का वास्तु कनेक्शन: क्या पर्स का रंग भी बदल सकता है आपकी आर्थिक स्थिति?
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स का रंग आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है और धन आकर्षित करने में सहायक होता है।

वास्तु शास्त्र में अलग-अलग रंगों के पर्स का महत्व (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में पर्स को धन का प्रतीक माना जाता है। यह न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रखता है, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर दिखाता है। इसी कारण से वास्तु शास्त्र में पर्स का इस्तेमाल सही तरीके से करने पर जोर दिया जाता है।
फेंगशुई और वास्तु सिद्धांतों के मुताबिक आपका वॉलेट एक तरह से धन का चुंबक होता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की शक्ति रखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, आपके वॉलेट का रंग भी आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है? आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस रंग का वॉलेट खरीदना चाहिए।
रंग का क्या असर पड़ता है?
व्यक्ति के जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। सही रंग आपके मन और मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव दिखाते हैं, जबकि गलत रंग विपरीत प्रभाव दिखाते हैं।
रंगों में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की क्षमता होती है जो प्रत्यक्ष तौर पर आपके आर्थिक ऊर्जा के प्रवाह को समृद्धि बनाने में मदद करता है। असल मायनों में सही रंग का चयन आपकी ऊर्जा को प्रचुरता को बढ़ाने का काम करता है।
-1787393282102.webp)
काले रंग का वॉलेट कैसा असर दिखाता है?
यदि आपको भी काले रंग का पर्स काफी आकर्षक लगता है, तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह रंग सूर्य की रोशनी और समृद्धि जैसी खुशहाली को आकर्षित करने में मदद करता है।
यह रंग धन के मामले में स्थिरता प्रदान करता है जो उन मर्दों के लिए आदर्श है जो बॉस बनने की इच्छा रखते हैं और चाहते हैं कि उनके पैसा का प्रवाह कभी भी न रुके। काले रंग का पर्स रखने से धन जमा होने के साथ आर्थिक तंगी की समस्या का प्रभाव कम होता है।
विकास और समृद्धि के लिए किस रंग का पर्स सही
अगर आपको क्लासिक पाइन ग्रीन रंग बेहद पसंद है तो यह वॉलेट आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने में मदद करता है। हरा रंग नवीनीकरण और धन का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का वॉलेट रखने से आपके पैसों में हमेशा वृद्धि होती है।
भूरे रंग का पर्स कैसा प्रभाव दिखाता है?
मिट्टी जैसा भूरा रंग पैसों के मामले में स्थिरता प्रदान करता है, जो बेवजह के खर्चों को कम करने में सहायक है। इसके अलावा यह सुरक्षा को भी बढ़ावा देता है। ज्योतिष शास्त्र में यह रंग वृषभ राशि से जुड़ा हुआ माना जाता है। धन प्रबंधन और अनुशासन पसंद व्यक्ति को इस रंग का वॉलेट रखना चाहिए।
महिलाओं के लिए कौन-से रंग का पर्स बेस्ट
महिलाओं को आमतौर पर गुलाबी रंग का पर्स अधिक पसंद होता है। इस रंग का पर्स आपके लिए शुभ और धन आकर्षण के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसी महिलाएं जिन्हे आर्थिक परेशानी हैं, उन्हें इस रंग का पर्स जरूर रखना चाहिए।
इससे धन के मामले में नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इसकी कोमल ऊर्जा धीरे-धीरे पैसों के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- नाभि के ऊपर सोना, नीचे चांदी: आभूषण पहनने के इस नियम को अनदेखा करना पड़ सकता है भारी
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी है विंड चाइम? सुख-समृद्धि के लिए जान लें ये जरूरी वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
