विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें, आज ही हटाएं

Published: Mon, 24 Aug 2026 12:01 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ विशेष चीजें रखने से आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव हो ...और पढ़ें

सीढ़ियों के नीचे क्या न रखें? (Picture Credit- AI Generated)

सीढ़ियों के नीचे क्या न रखें? (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक हिस्से का अधिक महत्व होता है। वास्तु के अनुसार, घर में हर सामान सही दिशा और स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा न करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका बुरा प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है और उन्हें जीवन में कई तरह की समस्याओं और अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों का संबंध धन प्रवाह, स्वास्थ्य और घर की उन्नति से माना जाता है। गलत दिशा में बनी सीढ़ियां और सीढ़ियों के नीचे कुछ विशेष चीजों को रखने से आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों से जुड़े बताए गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि सीढ़ियों के नीचे किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

vastu tips  - 2026-08-24T105643.010

सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें

जूते-चप्पल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। यह गलती करने से घर की बरकत रुक जाती है और घर के सदस्यों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे गंभीर वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।

पितरों की तस्वीरें- सीढ़ियों के नीचे पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जब लोग सीढ़ियों के ऊपर से गुजरते हैं, तो इससे पितरों का अपमान माना जाता है और इससे घर में पितृ दोष लग सकता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर के मंदिर में भी पितरों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।

मंदिर- सीढ़ियों के नीचे मंदिर का होना शुभ नहीं माना जाता है। इस स्थान पर देवी-देवताओं की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और इसे भगवान का अपमान माना जाता है। ध्यान रखें कि मंदिर बेडरूम और बाथरूम के पास भी नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी है विंड चाइम? सुख-समृद्धि के लिए जान लें ये जरूरी वास्तु नियम

कूड़ेदान और कबाड़- सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान और कबाड़ भूलकर भी न रखें। ऐसा माना जाता है कि यह गलती करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर के सदस्यों की सफलता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बाथरूम- सीढ़ियों के नीचे बाथरूम का निर्माण नहीं करना चाहिए। इससे भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिसका घर के सदस्यों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें- धन लाभ और करियर में तरक्की के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें 3 चीजें, नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश

यह भी पढ़ें- घर में राधा-कृष्ण की फोटो लगाने की सही दिशा क्या है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं ये जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।