विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में चिड़िया का घोंसला: वास्तु अनुसार जानें किस पक्षी का आना है शुभ और किसका अशुभ?

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पक्षियों का घोंसला शुभ या अशुभ होना चिड़िया की प्रजाति पर निर्भर करता है। ...और पढ़ें

क्या घर से पक्षियों के घोंसले हटाने चाहिए? (Picture Credits- AI Images)

क्या घर से पक्षियों के घोंसले हटाने चाहिए? (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने भी कभी न कभी अपने घर में चिड़िया का घोंसला जरूर देखा होगा?लेकिन क्या घर में चिड़ियों का घोंसला बनाना शुभ संकेत है या इसे अशुभ माना जाता है? क्या आपको इसे घर में रहने देना चाहिए या नहीं?

ऐसे तमाम प्रश्नों के उत्तर आपको वास्तु शास्त्र के हवाले से मिलने वाले हैं। चिड़िया अक्सर हमारे घरों या बालकनियों में घोंसला बना लेती हैं, जो कि एक सामान्य बात है।

हममें से कुछ लोग उनके प्रति सहानुभूति का भाव दिखाते हैं और घोंसलों को नहीं छूते हैं, लेकिन कुछ लोग चिड़ियों को भगाए बिना चैन से नहीं बैठ पाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह शुभ संकेत या अशुभ यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर में किस चिड़िया ने घोंसला बनाया है।

घर में कबूतरों का घोंसला सही या गलत?

घरों के आसपास कबूतरों का दिखाई देना आम बात है। दरअसल लोग कबूतरों को शांति और सद्भाव का प्रतीक मानते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक घर, बरामदे या बालकनी में कबूतरों का घोंसला बनाना उस घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है।

इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और बंधन मजबूत होता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि, घर में कबूतरों के घोंसला बनाने से आर्थिक संपन्नता भी बनी रहती है। हालांकि बहुत सारे कबूतर गंदगी फैला सकते हैं, जिससे सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए कई लोग कबूतरों को अपने घरों में आने की अनुमति नहीं देते हैं।

vastu tips for bird nest at home sparrow pigeon myna significance

वास्तु में गौरैया पक्षी का महत्व

आजकल हमें घरों के आसपास गौरेया काफी कम देखने को मिलती है। लेकिन अगर कोई गौरैया आपके घर में, खिड़की के पास या बालकनी में घोंसला बना लेती है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

शास्त्रों के मुताबिक गौरैया का आना शांति और समृ्द्धि लाता है। अगर गौरैया घर की पूर्व दिशा में घोंसला बनाती है, तो इससे परिवार की सफलता का मार्ग खुलता है। इसलिए आपके घर में गौरेया का घोंसला बनाना घर में प्रेम और शांति को बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के नजरिए से भी गौरैया का घर में आना शुभ माना जाता है।

मैन पक्षी सुख-समृद्धि का प्रतीक

अगर घर में मैना घोंसला बनाए तो वास्तु शास्त्र के नजरिए से इसे बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसका आना सुख-समृद्धि को बढ़ाता है और पारिवारिक बंधन को भी मजबूत करता है।

यह भी कहा जाता है कि, परिवार को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। तो जब कोई पक्षी घोंसला बनाए तो उसे छेड़ना नहीं चाहिए। खासकर तब जब उसमें बच्चे हो। यदि जरूरत हो तो आप पक्षियों के बड़े होकर उड़ जाने तक घोंसला हटाने की प्रतीक्षा करें। लेकिन जब घोंसला भरा हो तो उसे हटाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- घर में बिल्ली पालने से पहले जानें वास्तु के ये नियम, वरना बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार घर में सुख-समृद्धि लाती हैं ये 5 मछलियां, जानें एक्वेरियम रखने की सही दिशा?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।